HomeJharkhand Newsअभिनंदन समारोह में उमड़ी भीड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
अभिनंदन समारोह में उमड़ी भीड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार


रांची/बुकरू। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के अभिनंदन समारोह में बुकरू चौक पर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने छह मई को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन के साथ ही चुनावी तैयारियों में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
मौके पर निलेश मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर महावीर मुंडा, जय मुंडा, अमन तिवारी, राजेश कुजूर, मदन गुराइत, पप्पू तिवारी, मंतोष मुंडा, पंकज गुराइत सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

You Might Also Like
अंजुमन इदरीसिया ने मिशन इक़रा सेमिनार का आयोजन, शिक्षा रौशनी है: मो सईद इदरीसी
समाज की तरक़्क़ी सिर्फ तालीम से है : हफिज़ूल हसन अंसारी oplus_3145728 रांची : सामाजिक संस्था अन्जुमन इदरीसिया (झारखंड) के...
मत्स्य कृषकों के लिए मोती उत्पादन के प्रशिक्षण का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और ग्रामीण समृद्धि बढ़ाएं: डॉ.एचएन द्विवेदी
रांची/चाईबासा। मत्स्य विभाग द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी प्रखंड के मतगुट्टू गांव में संजय विरूली के तालाब में मोती पालन...
गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : आशा देवी
रांची। राजधानी के बिरसा चौक -हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट व पूजा रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से...
تحفظِ ائمہ، مساجد و مؤذنین کےاہم رکن بنےحسین خان
رانچی:(عادل رشید)تحفظِ ائمہ، مساجد و مؤذنین کے صدر حضرت مولانا مفتی عبدالحسیب نے آج شہر کے مقبول سماجی کارکن پنداگ...







