शिक्षा मंत्री के निधन पर स्कूल में शोक सभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षा मंत्री के निधन पर स्कूल में शोक सभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
रांची: झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल के प्रांगण में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई। लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल मेन रोड, पुनदाग रांची में शोक सभा का आयोजन किया गया।
विद्यालय के निर्देशक मिस्टर मसूद कच्छी ने श्री जगन्नाथ महतो जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कक्षा 9 एवं 10 के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर शोक सभा का आयोजन किया। तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना किया की भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दे और भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इस शोक सभा का आयोजन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रानी तबस्सुम एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुशीला देवी, मिनाती बनर्जी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने श्री जगन्नाथ महतो जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

You Might Also Like
कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन
रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य...
2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित, देशभर से 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की है संभावना
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे...
“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल...
अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित
अमेरिका-इज़राइल गठजोड़ की गुंडागर्दी का नाश हो,अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलें से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...










