बलसोकरा में 24 मार्च को भव्य नातिया मुशायरा, तैयारी में जुटी कमेटी


चान्हो: प्रखंड के बलसोकरा में आगामी 24 मार्च रात 8 बजे से आयोजित होने वाले नातिया मुशायरा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. ज़ाहिद इक़बाल ने बताया कि मुशायरा में कई नामचीन शायर तशरीफ़ लाएंगे, जिससे कार्यक्रम और भी खास बनेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय शायरों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को पहचान मिल सके। डॉ. इक़बाल ने आगे कहा कि अब तक लोग अधिकतर बाहरी शायरों को ही सुनते आए हैं, लेकिन इस मुशायरा के माध्यम से स्थानीय शायरों को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने की पहल की जा रही है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।








