All India News

प्रगतिशील झारखंड का रोडमैप है बजट : शशि भूषण राय

Share the post

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि भूषण राय ने वित्त वर्ष 2026-27 के ‘अबुआ दिशोम बजट’ की सराहना करते हुए इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व का परिचायक बताया है, जो सीधे तौर पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की उम्मीदों और भरोसे को समर्पित है, यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी, गठबंधन सरकार के एक सक्रिय और संकल्पित साझेदार के रूप में, राज्य के इस समावेशी विकास एजेंडे के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है ।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बुनियादी ढांचा तैयार करना है। राय के अनुसार, यह बजट केवल वित्तीय आवंटन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की एक ईमानदार कोशिश है, जो जल-जंगल-जमीन की रक्षा के साथ-साथ झारखंड को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा पैदा की गई बाधाओं के बावजूद, गठबंधन सरकार ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आधुनिक विकास का समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगा।यह बजट झारखंड के हक और अधिकार की लड़ाई का हिस्सा है। हम एक ऐसे राज्य का निर्माण कर रहे हैं जहाँ हर गरीब के पास घर हो, हर किसान कर्जमुक्त हो और हर महिला सशक्त हो।

Leave a Response