“तीन महीनें तक रक्तदान-महादान शिविर/जनजागरुकता/प्रोत्साहन अभियान पखवाड़ा”


विश्व महिला दिवस से विश्व रक्तदाता दिवस तक
(10 मार्च 2026 से 14 जून 2026 तक)
झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/रोड़ एक्सीडेंट पर केंद्रित अभियान पखवाड़ा।
“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा राजधानी रांची के सरकारी/प्राइवेट ब्लड बैंक में गर्मी के पूर्व ही ब्लड की बेहद कमी पर तीन महीनें के लिए रक्तदान-महादान शिविर/जनजागरुकता अभियान तहत रक्तदान शिविर/साईकिल रैली जनजागरुकता अभियान/हैलमेट वितरण/पर्चा वितरण/सर्वधर्म के आध्यात्मिक केंद्रों से प्रवचन/जनप्रतिनिधियों/जिला अधिकारियों/आईएएस/आईपीएस के समक्ष अपील/जिला प्रमुख केंद्रों/नौजवान केंद्रों/सामाजिक/राजनैतिक/मानवधिकार/क्लब/युवा/छात्र संगठनों/श्रम केन्द्रों में शिविर/परिचर्चा/प्रोत्साहन होगा एवं अंतिम में सभी को सम्मिलित कर सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विभिन्न कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री/विधायकगण/जनप्रतिनिधि/अधिकारियों के साथ आयोजित होते रहेगा।
जिसकी शुरुआत विश्व दिवस में थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों की माँ/परिजन एवं महिला रक्तदाता/दिव्यंजनों पर कार्यरत 43 संघर्षशील महिलाओं के सम्मान एवं थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया सहित रक्तदान-महादान प्रस्ताव जनजागरुकता हो चुकी है। जो अब विभिन्न दिनांक में विभिन्न स्तर के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे और अंतिम में 14 जून 2026 को विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य कार्यक्रम से समापन होगा।
…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन……
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)








