हिताया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कम्बल वितरण, 400 से अधिक जरूरतमंद को दिया गया कम्बल


रांची: सामाजिक दायित्व एवं जनकल्याण की भावना के तहत हिताया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सोमवार को ओरमांझी प्रखंड के पंचायत चंद्रा मधुकमा एवं सदमा पंचायत क्षेत्र के 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल और मौजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

यह कार्यक्रम हिताया वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक कुमार आयुष के द्वारा श्रीश मैन्युफैक्चररी प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राइडर ग्रुप के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया चंद्रा सिमा तिर्की, ग्राम प्रधान रंजीत पाहन, रमेश चन्द्र उरांव, सरना समिति ओरमांझी प्रखंड के अध्यक्ष बाबूलाल महली उपस्थित रहे।
हिताया वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार आयुष ने बताया की कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 कम्बल और मौजा जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग व उपस्थिति देने वालों में विकाश श्रीवास्तव, अमन, आयुष राज, देवांश, अभिषेक, राजा राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शाहिद अंसारी, इंद्रदेव सिंह, कमलेश करमाली, राहुल अंसारी, सिमा तिर्की, समीम अंसारी, सुषमा उरांव, राजेश उरांव, आरती देवी, चरकु उरांव, रवि उरांव आदि शामिल रहे।
कम्बल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने हिताया वेलफेयर फाउंडेशन के प्रति आभार जताया और कहा कि ठंड के इस मौसम में मिला यह सहयोग उनके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।








