All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्टाफ आर्म्ड गार्ड्स का द्वि-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

Share the post

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्टाफ आर्म्ड गार्ड्स के लिए आयोजित द्वि-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में फील्ड महाप्रबंधक महोदय, आदरणीय श्री गुरु प्रसाद गोंड के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 एवं 19 मार्च 2026 को आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना है।

अपने उद्घाटन संबोधन में महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में सुरक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आर्म्ड गार्ड्स बैंक की प्रथम सुरक्षा पंक्ति के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल एवं सतर्कता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस (18 मार्च 2026) को प्रतिभागियों को विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों एवं उनके समाधान की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आधुनिक सुरक्षा उपकरणों, उनके उपयोग एवं रख-रखाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे गार्ड्स अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक दक्षता के साथ कर सकें।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस (19 मार्च 2026) को खेलगांव स्थित रेंज नंबर 2 में बैंक के शस्त्रों के साथ फायरिंग अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य गार्ड्स की फायरिंग दक्षता, आत्मविश्वास एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 52 स्टाफ आर्म्ड गार्ड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रांची अंचल के सुरक्षा अधिकारी श्री ओम प्रकाश, जमशेदपुर अंचल के सुरक्षा अधिकारी श्री संजय पांडेय, बोकारो से श्री मुन्ना लाल तथा धनबाद से श्री रवि जैन भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, जिससे सुरक्षा मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखा जा सके तथा ग्राहकों एवं बैंक परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Response