झारखंड के राज्यपाल से अरशद खान ने की शिष्टाचार मुलाक़ात


रांची: झारखण्ड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार से आज गवर्नर हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक जौनपुर उत्तर प्रदेश सह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत किसान यूनियन मो अरशद खान ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। और झारखंड के मुद्दों पर बात चीत की। झारखंड के पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। अरशद खान ने कहा के झारखंड में कालीन का काम नहीं होता। कालीन का काम कोई भी आदमी 3 महीने में सीख सकता है। पूरे हिंदुस्तान में कालीन के चार सेंटर हैं। जम्मू कश्मीर, जयपुर, भदोही और शाहजहांपुर।

जहां कालीन बनती है और सप्लाई होती है। इससे लाखों लोग रोजगार से जुड़े हैं। झारखंड के एक जिला की पूरी आबादी को कालीन में टेक्निकल हैंड बनाकर कारोबार डेवलप कर दिया जाए तो गरीब से गरीब परिवार की 2 से 3 साल में 50 से 60 हजार रुपया आमदनी हो जाएगी। हर परिवार की तरक्की और खुशहाली हो जाएगी। इसी तरह हिंदुस्तान में चूड़ी का उद्योग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बनती है। एक अकेला फिरोजाबाद हिंदुस्तान की 70 करोड़ महिलाओं के लिए चूड़ी नहीं बना सकता। चूड़ी हमारे देश में बाहर से बड़ी संख्या में मंगाया जाता है। जिससे हर साल अरबों रुपए विदेश चला जाता है। झारखंड के एक जिला को चूड़ी में टेक्निकल हैंड बनाकर काम दिया जाए तो उस जिला में सैंकड़ों चूड़ी के फैक्ट्री लग जाएगी। और इससे जिला में खुशहाली आ जाएगी। राज्यपाल ने सारी बातों को सुना और कहां के आपकी राय सही है। हमसे जहां तक होगा हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं। राज्यपाल से मिलने वालों में मोहम्मद अरशद खान, नियाज खान, अशफाक अंसारी, राकेश सिन्हा, मोहम्मद आलम आदि थे।
