All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

मस्जिद-आला हजरत अशरफी बरियातू में सालाना जलसा का आयोजन

Share the post

इल्म अंधेरे से रोशनी की ओर लाता है: आफताब आलम

रांची: बरियातू स्थित मस्जिदे आला हजरत अशरफी में आज जुम्मा के बाद दूसरे सालाना जलसा का आयोजन हुआ। जलसे की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान-पाक से हुई। बतौर मुख्यअतिथि अल जामीयतुल अशर्फिया मुबारकपुर से मौलाना मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा कि कुरान पाक की पहली सूरत में ही अल्लाह ने पढ़ने का हुक्म दिया है। लोगों को चाहिए कि वह इल्म हासिल करें, इल्म कोई छीन नहीं सकता और इल्म के बदौलत ही पूरी दुनिया का कार्य संभव है। साथ ही हाफ़िज़ व कारी मोहम्मद सिपतैन रज़ा ने कहा पैगंबर मोहम्मद ने कुरान के जरिए अल्लाह ने इंसानों को कयामत तक कामयाबी हासिल करने की तरीके बताया।


हाफिज सलमान रजा ने दुआ कराकर भारत में अमन व शांति राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी। मौके पर मस्जिद के कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अहमद और सेक्रेटरी मोहम्मद आफताब आलम के साथ कमेटी के सारे मेंबरान मौजूद थे। कमिटी के सचिव मो आफताब आलम ने कहा कि इल्म अंधेरे (अज्ञानता) से रोशनी (ज्ञान) की ओर लाता है, जिससे इंसान पशुवत जीवन से ऊपर उठकर एक सभ्य इंसान बनता है। इसलिए शिक्षा को आम करें, घर घर इल्म की रौशनी जलाएं।

Leave a Response