सदका ए फित्र का ऐलान, प्रति व्यक्ति कम से कम पैंसठ (65) रुपये अदा करें:इमारत शरीया


दारूल कज़ा इमारत शरीया बिहार उडीशा व झारखण्ड- राँची
गेहूं के अलावा जौ,पनीर,किशमिश और खजूर से भी सदका ए फितर अदा करें।

दारूल कज़ा इमारत शरीया राँची के क़ाजी शरीअत मुफती मोहम्मद अनवर क़ास्मी ने एलन किया है की सदका-ए- फित्र में जो लोग गेहूं देना चाहें वेह प्रति व्यक्ति एक किलो छह सौ बानवे ग्राम (1.692) अदा करें ओैर जो लोग उसकी कीमत देना चाहें वह इस वर्ष 2026 में प्रति व्यक्ति कम से कम पैंसठ (65/-) रूपये अदा करें। जिन को गुंजाइश हो उन्हें गेहूं के अलावा जौ, पनीर, किशमिश और खजूर से भी सदक़ा-ए-फ़ित्र अदा करने का एहतेमाम करना चाहिए ताकि गरीबों को जियादा फ़ायदा हो सके । जो लोग जौ, पनीर, किशमिश या खजूर देना चाहें वह वर्तमान वजन के अनुसार प्रति व्यक्ति तीन किलो तीन सौ चौरासी ग्राम (3.384) के हिसाब से अदा करें। ओैर इस की राशि अदा करने की सूरत में इस वर्ष 2026 में प्रति व्यक्ति जौ में कम से कम एक सौ पचहत्तर रुपये (175/-) खजूर में एक हजार दो सौ अस्सी रुपये (1280/-) किशमिश में एक हजार चार सौ चौसठ रुपये (1464/-) और पनीर में एक हजार तीन सौ चव्वन रुपये (1354/-) अदा करें। उन्होंने कहा कि यह रांची शहर के औसत मूल्य के आधार पर तय किया गया है। राँची के अलावा बाकी स्थानों में एक किलो छह सौ बानवे ग्राम औसत गेहूं इसी तरह तीन किलो तीन सौ चौरासी ग्राम जौ, पनीर, किशमिश और खजूर की जो कीमत होती है उस के हिसाब से अदा किया जाय। यह कम से कम है जो इस से बढ़ा कर देना चाहें वह दे सकते हैं।
सदका ए फित्र हर ऐसे मुसलमान पर अपने ओैर अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से ईद की नमाज से पहले पहले अदा करना जरूरी है जो मालिक ए नेसाब हो ।








