All India NewsBlogJharkhand NewsNews

हाउस, कडरू, रांची में हज 2026 के हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन

Share the post

आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को हज हाउस, कडरू, रांची में हज 2026 के हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि हज यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हज यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रांची के सिविल सर्जन शारीरिक रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सिविल सर्जनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर, अर्थात 07 फरवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा तथा इसके पश्चात वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हज यात्रियों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जाँच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी।

यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी द्वारा सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Response