Jharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

सभी ज़ायरीन उमराह कर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, कहा अच्छी सर्विस है

Share the post

जायरियनो ने कहा स्काइनेट टूर एंड ट्रेवल्स अपने सभी वादों को पूरा किया

रांची : स्काईनेट टूर एंड ट्रेवल्स, मानगो जमशेदपुर झारखंड से 70 लोगो का जत्था उमराह कर सऊदी अरब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची वापस हुई। उमराह के लिए 5 अक्टूबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गए और 21 अक्टूबर को सभी ज़ायरीनो की वापसी हुई। सभी जायरिनो ने कहा कि स्काई एंड स्काई नेट टूर एंड ट्रेवल्स ने हमें उमराह पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई। पिछले 25 सालों से स्काईनेट ट्रैवल जमशेदपुर और आसपास के लोगों को लगातार बेहतर सेवा देते आ रही है। स्काई नेट अपने किए गए हर वादे को पूरा करता है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन और उनके परिजन एयरपोर्ट पहुंचे। मौके पर बोलते हुए स्काईनेट टूर एंड ट्रेवल्स के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि सभी ज़ायरीनो की हरम शरीफ से 500 मीटर की दूरी और मदीना मस्जिद-ए-नबवी से 250 मीटर की दूरी पर थ्री स्टार होटल में ठहराया गया था। सभी ज़ायरीनो को 50 से अधिक जगहों की जियारत कराया गया। उन्होंने कहा कि हर महीने हमारे यहां से उमराह के लिए ग्रुप जाती है। नवंबर 2024, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में भी हमारे यहां से उमराह ग्रुप जा रहा है।

नैयर इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में हमारा काम अल इलहान, टूर एंड ट्रेवल जो सैयद नेहाल अहमद अंजुमन प्लाजा रांची में देखेंगे। हमारी ऑफिस जमशेदपुर, रांची और दिल्ली में कार्यरत है। इस मौक़े पर मोहम्मद ज़ुबैर, अनु, पंकज, रांची ब्रांच के डायरेक्टर सैयद नेहाल अहमद समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response