राज्य के तमाम प्राइवेट मदरसे बंद रहेंगे


रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज शोक में डूबा है। शोक में शामिल झारखंड राज्य के तमाम प्राइवेट मदरसे बंद रहेंगे। हजरत मौलाना जिया-उल-हुदा इस्लाही ने बताया कि झारखंड के अभिभावक शिबू सोरेन के निधन पर हम तमाम प्राइवेट मदरसे वाले शोक व्यक्त करते हैं। और राजकीय शोक में हम तमाम मदरसे शामिल होकर एक दिवसीय मदरसा बंद बंद रखने का एलान करते हैं।

मौलाना जियाउल होदा ने कहा के दारुल उलूम इस्लामनगर जाड़ी बनापीढ़ी मदरसा, कासमीया मदरसा, जामिया अरबिया मदरसा, बीजू पाड़ा के मदरसा, कांके के मदरसा, इरबा के मदरसा, धनबाद के मदरसा, इस तरह कई मदरसे राजकीय शोक में शामिल है। और अपने मदरसे बंद रखेंगे। हम गुरुजी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार और झारखंड के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को और उनके परिवार के प्रति अपने संवेदना व्यक्त करते हैं।

