All India NewsBlogJharkhand News

एयरटेल ने नेक्स्ट्रा में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की, इस निवेश का नेतृत्व करेंगे अल्फा वेव ग्लोबल और मौजूदा निवेशक कार्लाइल, भारती एयरटेल भी करेगा इसमें भागीदारी

Share the post

राँची भारती एयरटेल (एनएसई: भारतीएयरटेल) (“एयरटेल”) ने घोषणा की है कि अल्फा वेव ग्लोबल, कार्लाइल (नैस्डैक: सीजी) और एंकरेज कैपिटल अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से नेक्स्ट्रा डेटा लिमिटेड (“नेक्स्ट्रा”) में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे। नेक्स्ट्रा, एयरटेल की सहायक कंपनी है जो डेटा सेंटर के कारोबार में काम करती है। इस निवेश का उद्देश्य पूरे भारत में नेक्स्ट्रा के नेटवर्क का विस्तार करना और इसकी वृद्धि को तेज करना है। इस निवेश दौर में एयरटेल भी भागीदारी करेगी।

इस समझौते के तहत अल्फा वेव ग्लोबल 435 मिलियन अमेरिकी डॉलर, कार्लाइल 240 मिलियन अमेरिकी डॉलर और एंकरेज कैपिटल 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से करेंगे। शेष रकम का निवेश एयरटेल द्वारा किया जाएगा। निवेशकों की अंतिम हिस्सेदारी डील पूरी होने के बाद होने वाले अंतिम समायोजनों पर निर्भर करेगी। नेक्स्ट्रा में एयरटेल का नियंत्रणकारी हिस्सा बना रहेगा। यह सौदा भारत में नियामक अनुमोदनों के अधीन है।

एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, “नेक्स्ट्रा में हमने भारत के सबसे आधुनिक और टिकाऊ डेटा सेंटर नेटवर्क में से एक बनाया है, जिसे एंटरप्राइज़, हाइपरस्केलर और सरकार की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आज लगभग 300 मेगावॉट की क्षमता के साथ हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में इसे बढ़ाकर 1 गीगावॉट तक ले जाना है और लगभग 25 प्रतिशत बाज़ार हिस्सेदारी हासिल करना है।”

Leave a Response