अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित


अमेरिका-इज़राइल गठजोड़ की गुंडागर्दी का नाश हो,अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलें से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ आज दोपहर राजधानी रांची में सैनिक मार्केट मेंन रोड में वामपंथी पार्टियों द्वारा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) भाकपा माले,भाकपा अन्य अन्य संगठनों के उपस्थिति में जनविरोधी लोकतांत्रिक प्रदर्शन अभियान के तहत अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ, ।। जिसकी अध्यक्षता झारखंड सीपीएम के राज्य सचिव कॉमरेड प्रकाश विप्लवी ने की । कार्यक्रम के तहत अमेरिकी-इज़राइली झंडा को जलाया गया, सांकेतिक रुप से American – Israil Product को भी जलाया गया ! डोनाल्ड ट्रम्प नेतन्याहू मुर्दाबाद##अमेरिका साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगा || कार्यक्रम में सीपीएम के राज्य सचिव कॉमरेड प्रकाश विप्लवी,सीपीआई के अजय सिंह, अंजुमन ए इस्लामिया के पुव अध्यक्ष इबरार अहमद, सचिव तारिक हुसैन, पत्रकार फिरोज जिलानी, साझा मंच संगठन के अमल पांडेय,सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर अहमद, मस्जिद ए जाफरीया के मौलाना सैयद तहजिबुल हसन रिजवी, सैयद हुसैन जैदी, सैयद तौकिर हसन, सामाजिक कार्यकर्ता महफ़ूज़ आलम,नदिम खान,असरफ खान, सैयद आबिद काजमी सहित कई लोग उपस्थित थे!!








