खिजरी में पंचायत के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बीएलए का सम्मेलन का आयोजन किया गया


रांची/नामकुम :-
खिजरी विधानसभा स्तरीय ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं बीएलए का सम्मेलन खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय परिसर लुपुंगटोली में किया गया। खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने सम्मेलन में उपस्थित सभी आये हुए अतिथि एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कहा कि हमारे खिजरी विधानसभा क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता बहुत मेहनत करते हैं। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के. राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थाई आमंत्रित सदस्य सह झारखण्ड प्रभारी ने कहा कि गांवों की समस्या को ग्राम पंचायत के कमिटी के पदाधिकारियों को मिल कर करना है।

प्रत्येक महिना बीएलए को ग्राम पंचायत की बैठक रखना होगा। बैठक में महिलाओं की समस्या, मनरेगा की समस्या को चर्चा करके आपके विधायक राजेश कच्छप से मिलकर समाधान करना होगा। झारखण्ड में भी भारतीय जनता पार्टी एस एआर के द्वारा वोटर को रोकने का काम कर रहे हैं। सभी बीएलए को प्रशिक्षण देंगे ताकि आपको कहीं कोई दिक्कत ना हो। सम्मेलन में उपस्थित सह प्रभारी सिरिबेला ने कहा कि केंद्र के भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में 69 लाख लोगों को वोट का अधिकार खत्म किया। झारखण्ड में भी यही करने जा रहा है जो एसएआर को लाया है। लोकतंत्र को खत्म करने लगा हुआ है।

बुथ में वोटर का हक खत्म करने का कोशिश कर रहा है। इसके लिए आपको सचेत रहना होगा। इसी का लड़ाई हमारे नेता राहुल गांधी ने लड़ रहा है। झारखण्ड सरकार के मंत्री डा. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को तोड़ फोड़ कर रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र को समाप्त करने लगे हुए हैं। सभी बीएलए को एक रहना होगा आपको ही बुथ संभालना होगा। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सभी बीएलए, प्रखण्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों को अपने अपने घर 28 दिसंबर को झंडा लगाना होगा। 14 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के राम लिला मैदान जाने का आवाहन किया। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश को मजबूत संविधान मिला है। आज भारतीय जनता पार्टी के लोग देश लोकतंत्र को खत्म करने में लगा है।

कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने सभा संबंधित करते हुए कहा कि सभी बीएलए को एक जूट रह कर काम करना है। आपको अपने क्षेत्र में बड़ी ज़िम्मेदारी मिला है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज देश को भारतीय जनता पार्टी खोखला करने में लगा हुआ है। खिजरी विधानसभा में कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं। आज लोकसभा चुनाव में खिजरी विधानसभा से बढ़त देती है। जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा ने सम्मेलन आये सभी का धन्यवाद दिया। मौके पर विधायक के धर्म पत्नी रिया तिर्की, शाहजादा अनवर, रियाज अहमद, अशोक मिश्र, दुतिनाथ महतो, अली इमाम परवेज, माधो कच्छप, सतीश पंडा, विजय टोप्पो, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, हरिमोहन महतो, एतवा मुण्डा, श्रवण मुण्डा, राजेंद्र मुण्डा, दीपा उरांव, आशा कच्छप, मेरी तिर्की, अनीता देवी, सुरेश साहु, रशीद अंसारी, रिजवान अंसारी, शिबू साहू, शिवदास गोस्वामी, धरमु नायक, सुकरा उरांव, शाहवीर लोहरा, शिलास टूटी, कल्याण लिण्डा, रीता होरो, जफर इमाम, सफीउल्हा अंसारी, कमिश्नर मुण्डा, रमेश पाण्डेय एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।








