राँची नगर निगम द्वारा आज स्मार्ट सिटी में वृक्षारोपण किया गया
राँची नगर निगम द्वारा आज स्मार्ट सिटी में वृक्षारोपण किया गया।RMC द्वारा PETCI (पैट्सी) NGO के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया,जिसमें RMC के सहायक नगर आयुक्त श्री ज्योति कुमार सिंह ने वृक्षारोपण की शुरुआत की,श्री ज्योति कुमार ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य पूरी राँची को हराभरा करना है,राँची में काफी संख्या में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाये जा रहे हैं।नगर आयुक्त श्री शशिरंजन सर के दिशा निर्देश में इस काम को किया जा रहा है।इस अवसर पर PETCI(एनजीओ)जो कार्यान्वयन एजेंसी है इसके सचिव श्री अर्चित आनंद ने भी वृक्षारोपण किया साथ ही इन्होंने कहा की विकास की दौड़ में प्रकृति की रक्षा हमारा कर्तव्य है,इन्होंने बताया कि वृक्षों को लगाने के साथ हमारी संस्था आगामी तीन वर्षों तक इसकी देख भाल भी करेगी।श्री अर्चित ने कहा की राँची नगर निगम के तत्वावधान में संस्था जितने भी पौधे लगाएगी उन सभी के रखरखाव या पौधों से संबंधित कोई भी शिकायत/सुझाव के लिए एक नंबर जारी कर रही है-0651-2443387 ,इस नंबर पर आप पौधा संख्या और वार्ड नंबर बताकर पौधे से जुड़ी समस्या नोट करा सकते हैं,हमारी टीम उसपर त्वरित कारवाई करेगी।स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार नंदकुलियार भी उपस्थित थे वृक्षारोपण के साथ उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डाला।अंत में PETCI के निदेशक श्री पारिजात परिमल ने सबका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर श्री रविशंकर पांडेय,श्री कवलजीत कुमार,श्री प्रभाष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like
राजधानी राँची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता श्री राजीव रंजन मिश्रा जी का भव्य स्वागत राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया
श्री मिश्रा के आवास पर विभिन्न संगठनों के द्वारा माला पहनाकर , चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया । श्री मिश्रा...
भारती एयरटेल के सीईओ का कहना है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड रोज़मर्रा की नेटवर्क जाम की चुनौतियों को हल है
भारती एयरटेल ने एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड लॉन्च किया है, जो उन्नत 5G स्लाइसिंग तकनीक से संचालित एक नया पोस्टपेड ऑफर...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय अनडिवाइडेड बंगाल फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 22 मई को
*बंगाल के प्रचलित लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने का अवसर*वॉटर फ्रंट रेस्टोरेंट में दिखेगी बंगाल की सांस्कृतिक व पारंपरिक झलक...
पीएम मोदी के आह्वान में साथ आया पीआर 24×7, 1 जून से सभी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’
- वार्षिक कार्यक्रम में गोल्ड की जगह मिलेंगे सिर्फ स्वदेशी उपहार, ईंधन व बिजली की बचत को भी बढ़ावा इंदौर...









