Blog

151 जोड़ी वर वधु का विवाह सम्पन्न कराया गया

Share the post

राँची 10 जूलाई- सिद्धेश्वरी देवी चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी रांची एवम् महिला उत्थान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह वरिष्ठ समाज सेवी विनय सिन्हा दीपू के नेतृत्व में 151 जोड़ी वर वधू को स्थानीय समीरन बैंक्वेट हॉल लटमा में वैवाहिक रूप से परिणय सूत्र में बांधा गया जिसमे मुख्य अतिथी के रूप में बन्ना गुप्ता स्वास्थ मंत्री झारखंड सरकार एवम् दीपिका पांडेय सिंह कृषि पशुपालन मंत्री झारखंड सरकार उपस्थित हुए!


इस अवसर पर स्वास्थमंत्री बन्ना गुप्ता ने वर वधु को आशिर्वाद दिया एवम् कार्यक्रम की सराहना करते हए कहा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जिसमे सामूहिक विवाह होता हैं दहेज प्राथा पर रोक लगाने का अच्छा प्रयास है जिसके लिए विनय सिन्हा दीपू जी बधाई के पात्र हैं।
अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा सामाजिक रूप से वैवाहिक सूत्र में बंधे सभी नव दम्पति को बधाई एवम् आयोजकों को इस कार्य के लिए भी धन्यवाद कि एक साथ इतनी लड़कियो को एकत्रित कर एक स्थान पर परिणय सूत्र में बांधा हैं।
विनय सिन्हा दीपू ने कहाँ हमारा प्रयास समाज़ में अर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियो का विवाह करना था और प्रत्येक वर्ष इन सामाजिक संस्थाओं के साथ सहयोग कर ऐसे कार्यक्रम कराया जाता है ।


सिद्धेश्वरी देवी चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी रांची एवम् महिला उत्थान संगठन पूर्ण रूप से सामाजिक कार्य कर रही है जो बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार सभी नव वर वधु को वस्त्र परिधान चुन्नी ,पगड़ी कुर्ता और सामाजिक जीवन में घरेलू कार्य के वस्तु बक्सा पायल एवम् बर्तन सामग्री उपहार स्वरूप संस्था के द्वारा दिया गया ।विवाह पंडित जी ने मंत्रौपचरण कर वर वधु को सूत्र में बांधा इस अवसर पर विनय सिन्हा दीपू ने कन्यादान किया और खुशहाल ज़िंदगी की आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला उत्थान संगठन की अध्यक्ष रेणु देवी,सचिव सावित्री देवी, सुनील सहाय,अमरेन्द्र सिंह,ग़ुलाम जावेद,मनिंदर सिंह,पंकज प्रियदर्शी,रीता देवी , आलोक क़ुमार,संजीव कुमार , राज सिन्हा,मुन्ना यादव,समीर,अंकित सहाय,बंटी गुप्ता ,सोनू कु सिंह , सहित हजारो की संख्या में वर वधु के परिवार के लोग उपस्थित थें

Leave a Response