Jharkhand News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया योग दिवस, स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है: डॉ.एचएन द्विवेदी

Share the post

विशेष संवाददाता

रांची। एचईसी परिसर में शालीमार बाजार के निकट स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, धुर्वा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हजारीबाग, चतरा, गोड्डा, पाकुड़, सिमडेगा सहित अन्य जगहों के मत्स्य पालकों के साथ-साथ कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से आए स्नातकोत्तर छात्रों ने भी योग किया।


मत्स्य निदेशालय के निदेशक डॉ.एचएन द्विवेदी ने अपने संदेश में योग करने के फायदे बताए।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। योग हमें प्रकृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है।
नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।


डॉ.द्विवेदी ने प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट समय निकालकर योग करने की अपील की।
इस अवसर पर मत्स्य उपनिदेशक अमरेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी,रांची अरुप चौधरी, मत्स्य विभाग के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक सहित काफी संख्या में मत्स्यपालक व मत्स्य निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Response