समाजसेवियों ने दो गरीब बालिकाओं का विवाह कराया
गरीबों-जरूरतमंदों की सेवा से होती है सुखद अनुभूति: तुषार कांति शीट
विशेष संवाददाता
रांची। रामगढ़ के टूटी झरना स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में दो गरीब बालिकाओं का विवाह श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट सहित अन्य समाजसेवियों के सहयोग से कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों बालिकाओं के अभिभावक वैवाहिक समारोह के आयोजन में होने वाले खर्च का वहन करने में सक्षम नहीं थे। इसे देखते हुए समाजसेवी तुषार कांत शीट ने अपने सहयोगियों के साथ दोनों बालिकाओं का विवाह मंदिर परिसर में संपन्न कराने और यथोचित सहयोग करने का निर्णय लिया। उनके सौजन्य से नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए गए। नव दंपति को उनके सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर आलोक मजूमदार, तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
रांची के डिप्टी मेयर बने, 38 वोट लाकर विजेता बने
रांची नगर निगम अंतर्गत उपमहापौर एवं बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न 38 वोट के साथ नीरज कुमार रांची...
All India NewsBihar NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News
امسال کی عید ملت اسلامیہ کے لئے بہت ہی صبر آزما ہے: مولانا سید تہذیب الحسن رضوی
رانچی: ہر سال کی طرح اس سال کی عید ملت اسلامیہ کے لئے بہت ہی صبر آزما ہے۔ کیونکہ امریکہ...
मत्स्य बीज उत्पादन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार
*मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की मंत्री...
रोजा रखकर नन्हे रोजेदारो ने मांगी दुआ
रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की...








