HomeJharkhand Newsझारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी का किया स्वागत
झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी का किया स्वागत
राँची, दिनांक,20/0623, झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा द्वारा मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह एवं अमीन अहमद के नेतृत्व में नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मिथिलेश केरकेट्टा का स्वागत कार्यालय कक्ष में किया गया l
मुख्य स्वागत समारोह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक श्रीमती पुष्पा कुजुर् के उपस्थिति में उनके कार्यालय कक्ष में शिक्षा अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया गया l
मोर्चा द्वारा नव नियुक्त जिला शिक्षा अधीक्षक के समक्ष जिला के लंबित प्रोन्नति एवं ग्रेड -1 से ग्रेड – 2 आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई l जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सभी मामलों पर जल्द मोर्चा के शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जल्द पहल करने की सहमति जताई l
स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष सुमेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार, राकेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, अरुण कुमार, पंकज कुमार दुबे, ब्रजेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकिम अहसन, मो० फखरूद्दीन, मकसूद जफर हादी, असरार अहमद, साकिर करीम आदि शामिल थे l

You Might Also Like
आइसीएमएआइ रांची चैप्टर का गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित, महिलाओं की भागीदारी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार: कृषि मंत्री
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, (आइसीएमएआइ) रांची चैप्टर के 50 वर्ष पर रविवार को गोल्डेन जुबली समारोह का...
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन
रांची। श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार...
“रिकॉर्ड नहीं, जवाब दे सरकार!” – आलोक दुबे का मोदी सरकार पर तीखा हमला “मन की बात, जनता से दूरी” – कांग्रेस का पलटवार
“महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, फिर किस बात का जश्न?” “विकसित भारत के नाम पर बंटता देश – आलोक दुबे” “जनविरोधी नीतियों...
युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , एवं सनातन धर्म की एकता को बनाए रखने की बात कही
आज दिनांक 22/03/26 को मोराबादी के समीप श्री युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़...









