एचईसी मजदूर जनसंघर्ष समिति गठित, कामगारों के हक की लड़ाई लड़ने पर बनी सहमति
सात श्रमिक संगठन हुए एकजुट
विशेष संवाददाता
रांची। एचईसी के कामगारों के हक के लिए सात श्रमिक संगठनों ने एक मंच पर आकर संघर्षरत रहने का ऐलान किया है।
इस संबंध में रविवार को एचईसी सुपरवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के महासचिव ब्रजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में एच ई सी में सक्रिय सभी यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को शामिल होने का न्योता दिया गया था। जिसमें सात यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें हटिया मजदूर यूनियन, हटिया कामगार यूनियन, हटिया प्रोजेक्ट वर्क्स यूनियन , एच ई सी श्रमिक संघ, हटिया लोकमंच, एच ई सी लिमिटेड कर्मचारी श्रमिक यूनियन एवं जनता मजदूर यूनियन शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि एच ई सी मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले सातों यूनियन एक साथ मिलकर कामगारों की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों ने इस बार आर – पार की लड़ाई लड़ने पर सहमति जताई। इसी क्रम में अगली बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की अध्यक्षता में उनके आवास पर कराने की भी सहमति बनी। जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह, एच ई सी श्रमिक संघ के अध्यक्ष सन्नी सिंह, हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह, हटिया प्रोजेक्ट वर्क्स यूनियन के उपाध्यक्ष गिरीश चौहान, एच ई सी लिमिटेड कर्मचारी श्रमिक यूनियन के महामंत्री कृष्ण मोहन सिंह, जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री एस जे मुखर्जी, हटिया लोकमंच के अध्यक्ष राम कुमार नायक उपस्थित थे।

You Might Also Like
مدرسہ قاسمیہ کے طلبہ نے میٹرک میں کامیابی کا پرچم لہرایا
رانچی/کوڈرما:جھارکھنڈ اکیڈمک کونسل (جیک) کی دسویں جماعت کے بورڈ امتحان میں مدرسہ قاسمیہ خادم العلوم حسن آباد کوڈرما کے چار...
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...








