राहुल जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई : शशि भूषण राय
राहुल जी ने हमेशा जन मुद्दे उठाए : शशि भूषण राय
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शशि भूषण ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को सरकार के द्वारा परेशान किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की भाजपा राहुल गांधी जी को डराने के प्रयास में पुरी तरह से विफल रहेगा क्योंकि राहुल गांधी जी को सत्ता से नहीं जनता से प्यारा है।
जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी उनके द्वारा उठाए गए जन मुद्दों पर मौन है उससे यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार ने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाया होगा I
राहुल गांधी जी के स्पष्ट सवाल पूछे जाने पर उन पर सरकार विभिन्न तरीकों से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद से केंद्र की भाजपा सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है , जबकि राहुल गांधी किसानों , मजदूरों , ट्रक ड्राइवर, मेकैनिक एवं समाज के हर वर्ग से मिल रहे हैं और सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
देश की जनता राहुल गांधी जी के साथ है और हम सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की यह सच्चाई जनता के समक्ष लाएंगे I

You Might Also Like
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी, कांग्रेस को झटका
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। झारखंड मुक्ति...
झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का भव्य समापन समारोह और वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन के साथ हुआ समापन
रांची, झारखंड – झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आज एक भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया।...
मोहर्रम की पहली तारीख पर कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह-कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
अकीलुर रहमान की अगुवाई में भव्य आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने पेश की पहली चादर रांची, 17 जून। (आदिल...
झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान
रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी...








