All India NewsBlog

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 में उत्कृष्टता का सम्मान, ISRO को मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार, ICMR दूसरे और ICAR तीसरे स्थान पर रहे

Share the post

रांची, झारखंड | 24 अक्टूबर 2026

श्री आदित्य साहू जी के महत्वपूर्ण योगदान, मार्गदर्शन एवं सहयोग से स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का सफल आयोजन रांची क्लब, रांची में किया गया। यह आयोजन सरकारी योजनाओं, नीतियों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी पहलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

एक्सपो के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों एवं राष्ट्रीय संस्थानों को उनकी सहभागिता, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का मंच संचालन रेशु त्यागी द्वारा प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

समारोह में डॉ. प्रदीप वर्मा, माननीय सांसद, राज्यसभा, झारखंड; श्री शंभू पटेल, माननीय सांसद, राज्यसभा, बिहार; तथा श्री अनंत ओझा, पूर्व विधायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा प्रदर्शित उपलब्धियों की सराहना की और देश की विकास यात्रा में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान सहभागी विभागों एवं संस्थानों को उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

oplus_11534336

सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कार विजेता

समारोह का प्रमुख आकर्षण सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कारों की घोषणा रही। उत्कृष्ट प्रस्तुति, नवाचार, रचनात्मकता और जनसहभागिता के आधार पर निम्नलिखित संस्थानों को सम्मानित किया गया:

  • प्रथम पुरस्कार – ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
  • द्वितीय पुरस्कार – ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद)
  • तृतीय पुरस्कार – ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद)

इन पुरस्कारों के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान, चिकित्सा अनुसंधान और कृषि विकास के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने वाले संस्थानों के प्रयासों को सराहा गया।

oplus_11534336

स्वर्णिम भारत एक्सपो में ICMR, CSIR, APEDA, BIS, BEE, CCL, राष्ट्रीय महिला आयोग, TRIFED, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), RVNL, NALCO, टी बोर्ड, NTPC माइनिंग लिमिटेड, ISRO, केंद्रीय CGST एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रांची, ICAR सहित अनेक सरकारी विभागों एवं राष्ट्रीय संस्थानों ने सहभागिता की। इन संस्थानों की प्रदर्शनियों ने भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी, कृषि एवं औद्योगिक प्रगति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को आम नागरिकों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

oplus_11534336

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026, विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सरकार और नागरिकों के बीच संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करना है।

oplus_11534336

परिचित फाउंडेशन ने श्री आदित्य साहू जी के सहयोग, सभी विशिष्ट अतिथियों, सहभागी विभागों, अधिकारियों, रेशु त्यागी तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने विभिन्न संस्थानों के सामूहिक प्रयासों को सम्मानित करते हुए एक जागरूक, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया।

परिचित फाउंडेशन के बारे में

परिचित फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है, जो सरकारी योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय विकास पहलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदर्शनियों एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन करती है। संस्था आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Response