All India NewsBlog

नेमरा पहुंचकर पत्रकार संघ और कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share the post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार से मिलकर जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रामगढ़, 14 अक्टूबर। रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने का प्रयास किया गया।

प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सोरेन परिवार के साथ हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, रांची जिला अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष वसीम अकरम, ग्रामीण जिला कांग्रेस महासचिव फिरोज आलम तथा शिवकुमार शामिल थे।

सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का धैर्य एवं संबल प्राप्त हो।

Leave a Response