सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाना अमित पाठक की दिनचर्या में शुमार


रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले हटिया के सिंह मोड़ स्थित विकास नगर, रोड नंबर 2 में अवस्थित त्रिवेणी रोशन अपार्टमेंट निवासी युवा, ऊर्जावान व मृदुभाषी अमित कुमार पाठक की छवि एक सफल उद्यमी की है। श्री पाठक रांची शहर के करम टोली स्थित ऐमाॅन मार्केटिंग संस्थान के डायरेक्टर हैं।
अपनी माता स्वर्गीय कृष्णा देवी एवं पिता श्री आनंदमूर्ति पाठक के आदर्शों को आत्मसात कर अपने पारिवारिक, व्यावसायिक और सामाजिक जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन करते हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने नई दिल्ली के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी (आइआइएफटी) से एपेरल मर्केंडाइजिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। तत्पश्चात स्टार्टअप से प्रेरित होकर अपना खुद का व्यवसाय रांची में शुरू किया। होम अप्लायंसेज केंट आरओ, इलेक्ट्रिक चिमनी, मॉड्यूलर किचन, एक्सक्लूसिव शोरूम कुचिना आदि से संबंधित व्यवसाय से जुड़े हैं।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा दरभंगा (बिहार) से हुई।
आईआईएफटी से डिग्री लेने के पश्चात उन्होंने रांची में स्वयं का स्टार्टअप स्थापित किया और अपने लगन, परिश्रम और ईमानदारी के बलबूते शीघ्र ही एक सफल उद्यमी की श्रेणी में शुमार हो गए।
श्री पाठक फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विगत पांच वर्षों से सक्रिय सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त लायंस क्लब का रांची मिलन के सचिव और बीसीआई के सेक्रेटरी हैं।
इस बार चेंबर चुनाव में वह टीम पी-21 में शामिल होकर कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
उनका क्रम संख्या पांच है। उन्होंने चेंबर सदस्यों से चुनाव में समर्थन देने और पी-21 टीम को विजयी बनाने की अपील की है।








