जनहित के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण अविस्मरणीय : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक व झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद व मर्माहत करने वाली है।
उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति में शून्यता आ गई है। जनहित के प्रति स्व. सोनू का समर्पण भुलाया नहीं जा सकता। मृदुभाषी व सरल व्यवहार के धनी स्वर्गीय सोनू समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय थे।
श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

You Might Also Like
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत करेंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी और रतलाम में होंगे संगठनात्मक कार्यक्रम; डॉ. अतुल मलिकराम का भी...
खानकाह-ए-मज़हरिया मुनअमिया में सजी गौसुल आज़म की रूहानी महफिल, सैकड़ों अकीदतमंदों ने की शिरकत
हल्का-ए-ज़िक्र, तिलावत-ए-कुरआन और मनकबतख्वानी से नूरानी हुआ माहौल, नियाज़-ए-खास और तबर्रुकात किए गए तकसीम रांची: खानकाह-ए-मज़हरिया मुनअमिया, फिरदौस नगर, मणिटोला,...
आशा संस्था की पहल: प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को मिली सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र
महिलाओं का आत्म निर्भर बनना पूरे गांव समाज का आत्म निर्भर बनने के बराबर - पूर्व मंत्री बंधु तिर्की इटकी।...
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे तूबा एकेडमी के छात्र-छात्राएं, नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन अपनाओ’ के नारों से गूंजा इरबा,
ऑल इंडिया पयामे इंसानियत के बैनर तले निकली जागरूकता रैलीओरमांझी। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों...







