All India NewsBlog

रविवार को केंद्रीय नौजवान कमेटी द्वारा सिलादोन,तुपुदाना में पहली बार रक्तदान- महादान शिविर हुआ,जिसमें 28 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ….

Share the post

केंद्रीय नौजवान कमेटी,सिलादोन,तुपुदाना,रांची में इस्लाम के आख़री नबी “हज़रत मोहम्मद साहब” की आमद पर इस पूरे क्षेत्र हेसाग से तुपुदाना तक में पहली बार रक्तदान-महादान शिविर दस माईल चौक, सिलादोन,तुपुदाना,रांची में 28 यूनिट रक्तदान के साथ आयोजित हुआ, जिसमें ज्यादातर पहली बार रक्तदान कर रहें थे।

थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया के पीड़ित बच्चों के लिए रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक को समर्पित हुआ।”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची की अपील पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

लहू बोलेगा की तरफ से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,कीरिंग,रक्तदान अपील पर्चा दिया गया साथ ही रक्तदान आयोजक रक्तमित्र अध्यक्ष वकील अंसारी को लहू बोलेगा का मैडल और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में अधिवक्ता फ़ादर महेंद्र पीटर तिग्गा(खूंटी एवं रांची कैथोलिक फ़ादर सामाजिक अगुआ/पूर्व निदेशक हॉफमैन लॉ एसोसिएट),विशिष्ट अतिथि सागर कुमार(रांची जिला प्रशासन शांति समिति),लहू बोलेगा के रक्तवीर नदीम खान,ई शाहनवाज अब्बास,


जिला परिषद सदस्य कल्याण लिंडा,जेएमएम नेता रिजवान क्रांतिकारी,वरिष्ठ समाज सेवी सह कांग्रेस नेता अली इमाम परवेज़,पूर्व मुखिया सह ग्राम प्रधान बुंडू,दस माइल राम बांडों,डूंगरी पंचायत के मुखिया जीता कच्छप,हरदाग पंचायत मुखिया नीलमणि तिर्की,सोदाग पंचायत मुखिया पतरस तिर्की,पंचायत समिति सदस्य डूंगरी मंगरा कच्छप,हरदाग पंचायत के जिला परिषद सदस्य सज़्ज़ाद अंसारी,सिलादोन अंजुमन के सदर इजराइल अंसारी,कांग्रेस नेता अंजुमन सचिव जफर इमाम,तुपुदाना व्यापार मंच के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,सेन्ट्रल नौजवान कमिटी के सदर वकील अंसारी,सेक्रेटरी सरवर अंसारी
हंजला मेडिसिन के मालिक हसीब अंसारी,
असलम अंसारी,शाहिद अंसारी,कुदरत अंसारी,फैजल अंसारी,मोख्तार खान,मज़ीद मामा आदि शामिल थे।

….केंद्रीय नौजवान कमेटी,सिलादोन,तुपुदाना, रांची…..
(अध्यक्ष रक्तमित्र वकील अंसारी)

Leave a Response