निःशुल्क हेल्थ एंड मेडिकल कैंप में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण


जमीयतुल इराकीन रांची और उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने लगाया कैंप
रांची। जमीयतुल इराकीन रांची एवं उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हेल्थ एंड मेडिकल कैंप कर्बला चौक स्थित जमीयतुल इराकीन बिल्डिंग में आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रशीदा हुसैन ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कैंप में लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट बीट, पल्स सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच निःशुल्क की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जमीयतुल इराकीन रांची के अध्यक्ष हसीब अख्तर, महासचिव सैफुल हक, उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन अनवर खान एवं महासचिव एम.एस. फरहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं अंकुरम आईवीएफ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर परवीन कुमार एवं शाहबाज हाशमी ने भी कैंप के आयोजन में सहयोग किया।
इस अवसर पर मो. नसीम, अब्दुल खालिक, खलील अहमद, आसिफ इकबाल, फरहा परवीन, आयशा परवीन, नजीर अंसारी, पत्रकार मुस्तकिम आलम, मुजाहिद सुहेल, जावेद शहजाद, मो. ओसामा, अब्दुल गफूर शाज़ली, मतिउर रहमान एवं पत्रकार आदिल रशीद, मो रईस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।








