दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य आगाज़, मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने किया उद्घाटन


रांची: राजधानी रांची के कैपिटल हिल होटल में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित लाइफस्टाइल एवं फैशन प्रदर्शनी फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने फीता काटकर किया।
प्रिया बुधिया और शिल्पा जैन की ओर से आयोजित फ्यूज़न फेयर इस वर्ष अपने 18वें सफल संस्करण के साथ रांचीवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पिछले 18 वर्षों में यह प्रदर्शनी शहर की प्रमुख लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनियों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी है। यह मंच देशभर के उद्यमियों, डिज़ाइनरों और प्रतिष्ठित ब्रांड्स को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यवसाय विस्तार का अवसर उपलब्ध कराता है। फ्यूज़न फेयर में देशभर से 35 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, एक्सेसरीज़, हस्तशिल्प और विभिन्न लाइफस्टाइल उत्पादों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 14 एवं 15 जुलाई तक कैपिटल हिल होटल में चलेगी, जहां शहरवासी प्रीमियम शॉपिंग का आनंद ले सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने कहा कि फ्यूज़न फेयर रचनात्मकता, उद्यमिता और महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों का एक शानदार उत्सव है। इतने प्रतिभाशाली उद्यमियों को एक मंच पर देखना प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
आयोजक प्रिया बुधिया ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से फ्यूज़न फेयर केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उद्यमियों को सशक्त बनाने, व्यवसायों को बढ़ावा देने और रांची को देशभर के उत्कृष्ट ब्रांड्स से जोड़ने का प्रभावी माध्यम रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सह-आयोजक शिल्पा जैन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष फ्यूज़न फेयर को इस उद्देश्य के साथ आयोजित किया जाता है कि आगंतुकों को हर बार कुछ नया देखने को मिले और प्रदर्शकों को बेहतर व्यावसायिक अवसर प्राप्त हों। उन्होंने इस यात्रा का हिस्सा बने सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस आयोजन की पब्लिसिटी पार्टनर लेडीज़ सर्कल इंडिया है। इस अवसर पर आरएएलसी-98 की चेयरपर्सन स्नेहा बजाज ने कहा कि फ्यूज़न फेयर उद्यमिता, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने आयोजकों को 18वें सफल संस्करण के लिए शुभकामनाएं दीं। दो दिनों तक चलने वाला फ्यूज़न फेयर 2026 फैशन, लाइफस्टाइल, प्रीमियम शॉपिंग, नए उत्पादों और विशेष संग्रहों का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा तथा रांचीवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।








