All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

Share the post

माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Response