आशा भोसले के निधन से गीत-संगीत की दुनिया में सूनापन आ गया : सुबोधकांत सहाय


आशा भोसले के निधन से गीत-संगीत की दुनिया में सूनापन आ गया : सुबोधकांत सहाय
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मशहूर गायिका आशा भोसले जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि आशा भोसले जी के निधन का समाचार मर्माहत करने वाला है। उनकी मधुर आवाज ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उनकी मखमली आवाज ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले जी भक्ति गीतों से लेकर गजल गायकी, शास्त्रीय गीत-संगीत गायन, लोकगीत, पॉप गीत सहित संगीत की हर शैली में गायकी का परचम लहराया। उनके गाए गीत हमेशा अमर रहेंगे, संगीत प्रेमियों के दिल-दिमाग में छाए रहेंगे।
श्री सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों व संगीत प्रेमियों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

You Might Also Like
ग्राहक सेवा की मिसाल:: वाॅन्डर अर्थ ने सुलझाई परेशान ग्राहक की समस्या
*मामला कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी का रांची। "ग्राहक देवो भव" यानी ग्राहक देवता तुल्य होते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संतुष्टि...
दिनभर घर-घर, रातभर ऑनलाइन: वार्ड 16-17 की बीएलओ कर्मी कुजूर निभा रहीं एसआईआर की जिम्मेदारी
oplus_3145728 पूरा परिवार बना सहयोगी, बेटी कॉलेज से लौटकर करती है ऑनलाइन कार्य में मदद रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...
مجلسِ علماءجھارکھنڈ کی انتخابی کمیٹی کی اہم نشست منعقد، انتخابی عمل سے متعلق اہم فیصلے
رانچی، 16 جولائی 2026:(عادل رشید)آج بروزجمعرات، 16 جولائی 2026ءحواری مسجد کی بالائی منزل، کربلا چوک، رانچی میں مجلسِ علماء جھارکھنڈ...
2047 में भाजपा: क्या मोदी के बाद की पीढ़ी सत्ता बचा पाएगी? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
भारतीय राजनीति के इतिहास में वर्ष 2047 एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा। जब देश अपनी आजादी की शताब्दी मनाएगा,...







