मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पूर्वी क्षेत्र में 2,000 छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया


रांची/कोलकाता | दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल समूह और एक जिम्मेदार ज्वेलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने ईस्ट रीजन स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत 2,000 छात्रों को 1.8 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह पहल वित्त वर्ष 2026–27 के लिए कंपनी की 200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय सीएसआर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
कंपनी का राष्ट्रीय सीएसआर कार्यक्रम 19 राज्यों के 3,000 से अधिक स्थानों पर संचालित होगा और इससे 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है, साथ ही भूखमरी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवा, आवास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी पहल की जा रही है। प्रमुख पहलों में 33,000 बालिकाओं को छात्रवृत्ति, सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए माइक्रो-लर्निंग सेंटरों का विस्तार (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से) और इन योजनाओं का संचालन मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से किया जाना शामिल है। पूर्वी भारत में समूह की सीएसआर गतिविधियां सिर्फ छात्रवृत्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें भूखमरी उन्मूलन, शिक्षा सहायता और आवश्यक संसाधनों तक पहुँच जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं।
झारखंड में कंपनी 217 माइक्रो-लर्निंग सेंटर संचालित कर रही है, जिनसे 9,169 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा दो स्थानों पर प्रतिदिन 7,109 भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं और 25 पेयजल कुओं का निर्माण किया गया है, जिससे 1,065 लोगों को लाभ मिला है। ओडिशा में 183 माइक्रो-लर्निंग सेंटरों के माध्यम से 5,738 छात्रों को सहायता मिल रही है। यहाँ पाँच स्थानों पर प्रतिदिन 5,017 भोजन वितरित किए जाते हैं और 132 पेयजल कुएँ बनाए गए हैं, जिनसे 2,511 लोगों को लाभ मिला है। पश्चिम बंगाल में कंपनी 192 माइक्रो-लर्निंग सेंटर चला रही है, जहाँ 7,501 छात्रों को सहायता मिलती है। इसके साथ ही दो स्थानों पर प्रतिदिन 6,292 भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं और 402 पेयजल कुएँ बनाए गए हैं, जिनसे 9,446 लोग लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, “शिक्षा दीर्घकालिक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हमारी छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य उन छात्रों को सहयोग देना है जिनमें आगे बढ़ने की क्षमता है, लेकिन आर्थिक सहायता के अभाव में वे अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना करते हैं।”समूह की सीएसआर गतिविधियां शिक्षा, भूखमरी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवा, आवास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में फैली हुई हैं। कंपनी अपने नेट ट्रेडिंग प्रॉफिट का 5 प्रतिशत इन पहलों पर खर्च करती है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने क्षेत्रीय बाजारों में शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहलों को और मजबूत करते हुए छात्रों को संरचित और निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।








