All India NewsBlogJharkhand News

“लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाओं के बीच झारखंड के आज़मीन-ए-हज के लिए प्रशिक्षण कैंप आयोजित

oplus_11534336
Share the post
oplus_11534336

रांची : “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की रूहानी सदाओं के साथ झारखंड से वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की ओर से कर्बला चौक स्थित हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में आयोजित हुआ।

oplus_11534336


कैंप में झारखंड के मशहूर हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ने हज यात्रा से जुड़ी तमाम अहम जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने उमराह से लेकर हज के पांच दिनों के दौरान किए जाने वाले सभी अरकान (धार्मिक कर्तव्यों) को क्रमबद्ध तरीके से समझाया। प्रशिक्षण में एहराम बांधने, तवाफ, सई (सफा-मरवा), मीना, अराफात और अन्य जरूरी अरकान के साथ-साथ महिलाओं द्वारा अदा किए जाने वाले तरीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहर काज़ी हाफिज कलाम साहब की तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुई, जिससे पूरे माहौल में रूहानियत का रंग भर गया।


इस प्रशिक्षण कैंप में रांची, खूंटी, गुमला सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में आज़मीन-ए-हज ने हिस्सा लिया और हज के नियमों व प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा। मौके पर जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव हाजी शाह उमैर, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, समाजसेवी हाजी हलीमउद्दीन, अकील उर रहमान, नफ़ीसुल आबिदीन, हज कमेटी के पूर्व प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी, मरहबा सोसाइटी के हाजी शाहिद परवेज़, नैयर सहाबी,

शमशाद अनवर (गुड्डू जी), फिरोज़ आलम, तारिक सगीर, आलम खान, हाजी असलम परवेज़, जियाउद्दीन साबरी, अफ़शरुल आबिदीन, जहांगीर आलम, मो. शमीम, ज़फर इक़बाल, मो. फारूक, मो. जमील, नदीम खान, तल्हा तनवीर हैदरी, पत्रकार आदिल रशीद, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को सही मार्गदर्शन देना और उन्हें धार्मिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा, ताकि वे अपनी यात्रा को सही तरीके से और पूरी तैयारी के साथ अंजाम दे सकें।

Leave a Response