‘ली क्रोनिन द ममी’ के लिए ‘मॉन्स्टर’ बनाने के बारे में बात कर रहे हैं डायरेक्टर ली क्रोनिन


मुंबई, 08 अप्रैल 2026: ईविल डेड राइज़ की रिकॉर्ड-तोड़ वापसी के बाद, राइटर/डायरेक्टर ली क्रोनिन अब तक की सबसे मशहूर हॉरर कहानियों में से एक ली क्रोनिन्स द ममी को एक साहसी और अनोखे अंदाज़ में पेश कर रहे हैं।
एक जर्नलिस्ट की छोटी बेटी रेगिस्तान में बिना कोई निशान छोड़े गायब हो जाती है। आठ साल बाद, जब वह वापस लौटती है, तो उसका टूटा हुआ परिवार हैरान रह जाता है; जो मिलन खुशी भरा होना चाहिए था, वह एक जीते-जागते बुरे सपने में बदल जाता है।
फिल्म की पिक्चर्स: https://warnerbros.box.com/s/qhpr2asl4j76mgrxoj00jmw5t61qppnz
इस फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा, मे कैलामावी, नैटली ग्रेस और वेरोनिका फाल्कन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को क्रोनिन ने लिखा और डायरेक्ट किया है और इसे जेम्स वान, जेसन ब्लम और जॉन केविले ने प्रोड्यूस किया है। इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर माइकल क्लियर, जडसन स्कॉट, मैकडारा केलेहर और ली क्रोनिन हैं।

फिल्म में ‘मॉन्स्टर’ बनाने और छोटी से छोटी डिटेल पर काम करने के बारे में बात करते हुए क्रोनिन कहते हैं, “यह फिल्म एक मॉन्स्टर फिल्म है और आपकी फिल्म में मॉन्स्टर का बनना हमेशा बहुत ज़्यादा अहमियत रखता है। जिन चीज़ों के बारे में मुझे पहले से पता था, उनमें से एक यह थी कि मैं इस मॉन्स्टर को दिन की पूरी रोशनी में दिखाना चाहता था, ताकि ऑडियंस और वह परिवार कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो अनजान हो, कुछ ऐसा जो वहाँ मौजूद हो, कुछ ऐसा जो अजीब लगे, लेकिन जिसने अभी तक खुद को पूरी तरह से ज़ाहिर न किया हो। और फिर, फिल्म के अंदर का कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा था कि इसमें हॉरर अचानक से आपके सामने फूट पड़ने के बजाए, धीरे-धीरे सामने आता है। मॉन्स्टर का डिज़ाइन एक ऐसे राज़ के विचार से प्रेरित था, जो कहीं दबा हुआ है। उसकी परतें जम गई हैं और शुरू में, जब केटी वापस आती है, तो उसे प्यार करने वाले लोगों की नज़र और ध्यान इस बात पर होता है कि उसे कैसे ठीक किया जाए, उसकी त्वचा और उसके शरीर के घावों को कैसे भरा जाए और उसे कैसे ज़्यादा आराम पहुँचाया जाए। वे उससे बातचीत करने का कोई तरीका ढूँढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह नहीं पहचान पाते कि जो चीज़ें उन्हें केटी में साफ तौर पर गलत लग रही हैं, उनका असल में उस घटना से कोई न कोई लेना-देना है जो उसके साथ शुरू में घटी थी।”
वे आगे कहते हैं, “मॉन्स्टर का लुक भी काफी हद तक कहानी में छिपे रहस्य से प्रेरित था। मुझे ऐसी चीज़ें बहुत पसंद आती हैं, बजाए इसके कि बस यह कह दिया जाए, ‘चलिए, इसे थोड़ा डरावना बनाते हैं।‘ हमने जो भी चुनाव किए, उन सबके पीछे एक मकसद था। जब हम उससे पहली बार मिलते हैं, तो उसकी त्वचा का जो रंग होता है और फिर उसमें जो बदलाव आता है, उसके पीछे भी एक मकसद है। ऐसा लग सकता है कि वह ज़्यादा सेहतमंद हो रही है, जबकि असल में वह एक अलग ही तरीके से सड़ना शुरू हो चुकी होती है। तो, यह सब पूरी फिल्म के दौरान अलग-अलग पड़ाव के रूप में शुरू से ही बहुत बारीकी से प्लान किया गया था, जिन्हें हम उस भयानक रूप के ज़रिए दिखाना चाहते थे।”
न्यू लाइन सिनेमा, एटॉमिक मॉन्स्टर और ब्लमहाउस प्रस्तुत करते हैं ए विकेड/गुड प्रोडक्शन, ए ली क्रोनिन फिल्म: ली क्रोनिन्स द ममी। इस फिल्म को दुनिया भर में वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ किया जाएगा; भारत में यह 17 अप्रैल, 2026 को सिर्फ सिनेमाघरों और आईमैक्स® में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में दिखाई जाएगी।








