All India NewsBlog

जीपीएस उर्दू खिजुरटोली ने प्रभात फेरी निकालकर नामांकन अभियान की शुरुआत की। विद्यालय परिवार कार्यक्रम कर पांचवी के छात्रों को विदाई दी गई।

Share the post

आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिजूरटोली कांके रांची में अहले सुबह विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी पोषक क्षेत्र में निकाली गई।जिसमें खिजुरटोला, मस्जिद मोहल्ला,महतो टोला, पारटाड, बागीचा टोला व ईदगाह मोहल्ला शामिल है। लगभग 6 किलोमीटर एरिया में प्रभात फेरी निकाल कर विद्यालय में बच्चों का नामांकन करने का प्रेरित किया।

प्रभात फेरी घूमने के दौरान मुफ्त नामांकन पंपलेट का भी वितरण किया गया। बच्चे कई तख्तियां लिए हुए थे जिसमें नारा लिखा था और नारे भी लगा रहे थे एक रोटी कम खाएं,बच्चों को जरूर पढ़ाए। बाल श्रमिक बंद करो। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो। आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे। लड़का लड़की एक समान शिक्षा सबको एक समान,आदि नारों से पूरे मोहल्ला में गूंजता रहा। दूसरी तरफ वर्ग पांचवी के छात्रों को विदाई दी गई कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विद्यालय की तरफ से सभी बच्चों को तोहफा दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ,सुभाष उरांव, शहजादा ,शमशाद बेगम, कृष्ण प्रसाद ,धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार ,इम्तियाज अंसारी ,सुमन सुरभि जैनुल अंसारी ,रविंद्र कुमार इमरान समीउल्लाह नसीम खान विद्यालय प्रबंध समिति माता समिति सदस्य आदि लोग शामिल थे।

Leave a Response