रिटायरमेंट में पक्की आय से होगी जीवनभर कमाई


नई दिल्ली, समय के बदलने के साथ आज लोग पहले से आधुनिक जीवन जरूर जी रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही एक चिंता भी बनी रहती है कि रिटायरमेंट के बाद खर्च कैसे संभलेंगे? बढ़ती महँगाई और मेडिकल खर्च इसे और मुश्किल बना देते हैं। ऐसे में, समय रहते सही प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी’ पेश किया है। यह प्लान रिटायरमेंट के बाद जीवनभर के लिए निश्चित आय का भरोसा देता है, जिससे आर्थिक चिंता काफी हद तक कम हो जाती है। इस प्लान में आप धीरे-धीरे निवेश करके एक अच्छी बचत तैयार कर सकते हैं और बाद में उसी के आधार पर आपको नियमित आय मिलती रहती है। सबसे खास बात यह है कि आय की दर शुरुआत में ही तय हो जाती है, यानि बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। इस इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा, “रिटायरमेंट में सबसे जरूरी चीज होती है नियमित और पक्की आय और यह प्लान उसी जरूरत को आसान तरीके से पूरा करता है।








