पठान तंजीम ने नए थाना प्रभारी को किया सम्मानित


रांची।(आदिल रशीद) लोअर बाजार थाना परिसर में मंगलवार की शाम सामाजिक संस्था पठान तंजीम ने लोअर बाजार थाना के नए थाना प्रभारी लव कुमार सिंह को गुलदस्ता, शॉल मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पठान तंजीम के संरक्षक सह समाजसेवी अशरफ खान चुन्नू खान के सरपरस्ती में किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो बेहिचक पुलिस स्टेशन पहुंचे पुलिस आपके साथ है। विधि व्यस्था भंग करने वालों को हर हाल में बक्शा नहीं जाएगा। मौके पर पठान तंजीम के अध्यक्ष अयूब राजा खान, उपाध्यक्ष वसीम खान, सचिव सज्जाद बबलू, ज्वाइंट सेक्रेटरी रिजवान खान, कोषाध्यक्ष तौसीफ खान, मेंबर तौक़ीर खान, साईद खान, अकिल खान, सगीर खान, हीरा खान, शोएब खान, शान खान, शाहिद खान सहित समिति के कई लोग मौजूद थे।








