कांग्रेस के माननीय विधायक कांके सुरेश बैठा जी द्वारा सदन में मामला उठाने पर एसोसिएशन ने आभार प्रकट किया


लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन समेत झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आज झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तवीरों का प्रतिनिधिमंडल अहले सुबह रांची स्थित स्मार्ट सिटी में झारखंड विधायक आवास पर झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक कांके श्रीमान सुरेश बैठा जी द्वारा सदन में मामला उठाने पर मिलकर आभार प्रकट किया गया एवं जेकेएलएम के माननीय विधायक डुमरी श्रीमान जयराम महतो से भी मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया/रक्तदान पर विस्तृत चर्चा की जिसपर माननीय विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है जिसपर मैं झारखंड विधानसभा के सत्र में यह मामला सदन में उठाऊंगा।

प्रतिनिधिमंडल में लहू बोलेगा एवं थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान,थैलेसीमिया के संयोजक संजय टोप्पो,देवकी देवी,सुजाता कुमारी,ब्रजेश महतो,झारखंड कुड़मी संस्कृति कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम के सपन कुमार महतो,समाजसेवी असफ़र खान,रक्तवीर इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,पीड़ित परिजनों में सुषमा देवी,लीला कुमारी,अल्पना कुमारी समेत अन्य पीड़ित के परिजन शामिल थे।
….लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








