सदक ए फ़ित्र प्रति व्यक्ति 82 रुपये: एदार ए शरीया झारखणड


रांची:- शुक्रवार,19 फरवरी,2026,पहला रमज़ान 1447 हिजरी को एदार ए शरीया झारखंड इस्लामि मरकज हिंदपीडी रांची में नाज़िमे आला हज़रत मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी की पहल पर मौलाना मुफ़्ती एजाज हुसैन की अध्यक्षता में मुफ़्तियाने केराम,उलेमा व ज़िम्मेदार लोगों की एक मीटिंग हुई, जिसमें रमज़ान के मौके पर गरीबों, यतीमों,ज़रूरतमंदों और मदरसों के छात्रों को दिए जाने वाले सदक ए फ़ित्र के बारे में आपसी चर्चा हुई। उलेमा ने सदक- ए- फ़ित्र पहलोउों पर चर्चा की। मुफ़्तियाने केराम ने कहा कि हर मालिके नेसाब पर वाजिब है कि अपने और अपने नाबालिग बच्चों की तरफ से सदक-ए-फ़ित्र अदा करे।

एदार ए शरीया ने शरीयत के उसूलों को देखते हुए यह फ़ैसला किया कि आला व उच्च तहकीक के अनुसार सदक-ए- फ़ित्र प्रति व्यक्ति आधा साअ गेहूं है, जिसका वज़न 2 किलो 45ग्राम है। गेहूं का औसत दाम माना जाएगा,जो बाज़ार में बिक रहा है।एदार ए शरीया मुसलमानों को शरीयत की रौशनी में गाइड करता है और पूरी रिसर्च और जाँच के बाद फ़ैसला लेता है। इसी वजह से एदारा ने मौलाना मिन्हाजुद्दीन रिजवी, मौलाना मुफ्ती मुहम्मद शमशाद मिस्बाही सहायक काजी,मौलाना मुफ्ती आकिब जावेद मिस्बाही सहायक काजी और मास्टर जुल्फिकार अली की एक सर्वे टीम बनाया था, सर्वे टीम के अधिकारियों ने रांची के बाजारों में अभी बिक रहे गेहूं की कीमत का सर्वे किया और एदार ए शरीया को रिपोर्ट सौंपी।सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की औसतन कीमत 40 रुपये प्रति किलो है। इस तरह 2 किलो 45 ग्राम गेहूं की कीमत 81 रु 90 पैसे होते हैं जिसे एहतियात के तौर पर 82 रुपये (बयासी) तय किया गया। इसलिए इस साल रमजान 1447 हिजरी के महीने में रांची और इसके आसपास के इलाकों में प्रति व्यक्ति सदक-ए-फित्र 82 रुपये (ब्यासी रुपए) तय किया गया है। एदारा ने मुसलमानों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की ओर से प्रति व्यक्ति 82 रुपये सदक-ए-फित्र निकालकर गरीबों, जरूरतमंदों, अनाथों, विधवाओं,और मदरसों के छात्रों के लिए अदा करें। एदार ए शरीया ने कहा है कि अगर आप महंगे आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो दो किलो पैंतालीस ग्राम गेहूं या उसकी कीमत की गणना करना उसी कीमत से बेहतर है। इसी तरह, यदि आप जौ, किशमिश, खजूर और बाजरा का उपयोग कर रहे हैं, तो निर्दिष्ट वजन के आधार पर इसकी गणना करें। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 82 रुपये की घोषणा और नियम केवल रांची शहर और उसके आसपास के इलाकों के लिए है इस बारे में एदार ए शरीया झारखणड ने राज्य के सभी जिलों और शहरों में रहने वाले मुफ्तियों और उलेमा से कहा है कि वे अपने-अपने इलाकों के बाज़ारों में बिकने वाले औसत गेहूं की कीमत का सर्वे करें और इसकी घोषणा करें, ताकि आम लोगों को इस की गाइडेंस मिल सके। आज की बैठक में सेशन में एदार ए शरीया झारखणड के नाज़िम-ए-आला मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी, मौलाना मुफ़्ती एजाज हुसैन मिस्बाही,मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिज़वी, कारी मुहम्मद अयूब रिज़वी,मौलाना निज़ामुद्दीन मिस्बाही, मौलाना मिनहाजुद्दीन रिज़वी,मौलाना मुहम्मद शमशाद आलम मिस्बाही, मौलाना मुफ़्ती आकिब जावेद मिस्बाही,नईमुल्लाह हबीबी,मास्टर ज़ुल्फ़िकार अली और मुहम्मद ज़मीरुद्दीन समेत कई लोग मौजूद थे।








