All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi NewstechnologyUncategorized

थैलेसीमिया/सिकल सेल/दिव्यंजनों/रक्तवीर के मामलें त्वरित निष्पादित होंगे….सिविल सर्जन रांची एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची

Share the post

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के सौजन्य से सदर अस्पताल रांची के सहयोग से आज रांची सदर अस्पताल ऑडोटोरियम हॉल में थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/दिव्यंजनों के पीड़ित/परिजनों एवं रक्तवीर संग समस्या/समाधान पर परिचर्चा आयोजित हुई।

परिचर्चा के मुख्य अतिथि रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं उद्घाटनकर्ता रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने किया वहीं संचालन थैलेसीमिया पीड़ित की परिजन सुजाता कुमारी एवं दिव्यंजनों के विशेष शिक्षक रक्तवीर पॉवेल कुमार ने किया।

परिचर्चा कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रांची सदर अस्पताल के “डे केअर” में उपचार के लिए आते रांची शहरी एवं ग्रामीण पीड़ित/परिजन समेत खूंटी,लोहरदगा,रामगढ़,बोकारो, हज़ारीबाग,सरायकेला-खरसांवा के पीड़ित/परिजन भी शामिल थे।

परिचर्चा कार्यक्रम में मरीजों/परिजनों एवं संगठनकर्ता द्वारा डॉ प्रभात कुमार एवं डॉ बिमलेश सिंह को स्मृति चिन्ह/झारखंडी अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

परिचर्चा में थैलेसीमिया पीड़ितों एवं परिजनों ने कहा कि रांची सदर अस्पताल के द्वारा हमें पिछले कुछ महीनों से लगातार सराहनीय सहयोग मिलता है पर अभी भी आवश्यक और तार्किक/व्यवहारिक सहयोग की आवश्यकता है जैसे हमें सदर अस्पताल रांची से बिन पैरवी/बिन डोनर के ब्लड मिलना निश्चित अवधि में मिलें,वैसे ही निजी ब्लड बैंक से भी थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों को निःशुल्क/बिन डोनर/बिन पैरवी के लिए ब्लड मिलें इस पर आदेश जारी किया जाए।रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों के लिए अलग “ब्लड काउंटर” स्थापित किया जाए,सदर ब्लड बैंक में मानवीय स्तर पर उपयुक्त बुनियादी सुविधाओं के साथ बैठने की निर्माणाधीन अतिरिक्त व्यवस्था को ठीक किया जाए। रक्तदान- महादान शिविर अभियान के रूप में लगाया जाए ऐसे भी अभी गर्मी में हमें ब्लड मिलने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि गर्मी में रक्तदान शिविर बहुत कम लगते है जिस वह से ब्लड नही मिल पाता है अभी ही शिविर को तेज करने का आदेश दिया जाए जिससे उस समय स्थिति कुछ सामान्य रहें। रक्तदान-महादान के प्रोत्साहन/जनजागरुकता पर जोर दिया जाए।

थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के डॉक्टर की संख्या बढ़ाई जाए एवं 24 घण्टे उपलब्ध हो,जो अभी पूरे झारखंड में एक ही है जो यहां है वह भी कुछ घण्टे के लिए।जो व्यवहारिक/तार्किक नही है।डे केअर में ट्रैनिंग/नौसिखिये वाले स्टाफ़/नर्स को बिल्कुल वहां से हटाया जाए एवं कुशाल व्यवस्था की जाए। डे केअर में किसी भी पीड़ित की छुट्टी 10 होमोग्लोबिन हो तब ही किया जाए और 25 पीड़ितों को देखने की संख्या को बढ़ा दिया जाए। पीड़ितों को चढ़ने वाला ब्लड पाउच को उपयुक्त 200 एमएल से अधिक ही रखा जाए। डिजिटल ब्लड उपकरणों का उपयोग किया जाए,एचपीएलसी टेस्ट बाहर से पॉजिटिव और रांची सदर अस्पताल से थैलेसीमिया/सिकल सेल पॉजिटिव नही आता है और डॉक्टर साहब भी केवल सदर को सही मानते है बाकि को रिजेक्ट कर देते है जिस पर वजह से कोई उपयुक्त पेपर/ईलाज़ नही हो पाता है,थैलेसीमिया/सिकल सेल की सभी उपयुक्त दवाईयां उपलब्ध कराई जाए।थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों के लिए पार्किंग निःशुल्क किया जाए।

थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/दिव्यंजनों के सभी मुद्दों के निवारण हेतु “सिंगल विंडो” सिस्टम अविलंब लागू किया जाए।जिसमें ब्लड उपलब्धता,सम्पूर्ण सरकारी सुविधाओं हेतु सभी प्रकार के पेपर बनें थैलेसीमिया कार्ड-सिकल सेल कार्ड/दिव्यंजनों का सर्टिफिकेट/यूडीआईडी कार्ड/राशनकार्ड/अबुआ स्वास्थ्य योजना कार्ड/दिव्यांगता पेंशन/भारत सरकार की एनएसपी योजना/छात्रवृत्ति/मईया योजना एवं सभी प्रकार के जांच निःशुल्क हो समेत अन्य उपयुक्त व्यवहारिक/तार्किक/क्रियान्वयन के मामलें शामिल हो।

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने पीड़ितों/परिजनों को गम्भीरतापूर्वक सुना और कहा कि आपने जो पीड़ा/समस्या रखी है उसका शतप्रतिशत समाधान जो त्वरित होगा उसे किया जाएगा,कुछ मुद्दों पर चर्चाकर किया जाएगा। आज के मुद्दों को लिखित कर दें जिसे सूचीबद्ध कर आवश्यक कारवाई सुनिश्चित अवधि में होगी आपके लिए कैम्प,आदेश और जांच जरूर निःशुल्क किया जाएगा,लहू बोलेगा के सराहनीय प्रयासों से हमेशा सकारात्मक और बेहतर नतीज़ा इन पीड़ितों/परिजनों के लिए आया है और इस परिचर्चा से भी निश्चित आएगा।

कार्यक्रम में पीड़ितों के परिजनों की काफ़ी संख्या थी जिसमें देवकी देवी,सीमा देवी,फ़रिहाया बिलकिस,तरन्नुम प्रवीन,पुनिया उरांव,सीमा कच्छप,अल्पना कुमारी,संजय महतो,बृजेश कुमार,पंडित अजित मिश्रा,सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश,अफ़सर अंसारी,अली अंसारी,सिंगर आर्टिस्ट शब्बीर हुसैन,रक्तवीर सूरज झंडाई,नसीम खान,राजेश कुमार एवं अन्य शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response