वार्ड 15 से युवा पार्षद प्रत्याशी आशिया खलिक के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन


रांची : वार्ड 15 से योग्य,निष्पक्ष, ईमानदार, शिक्षित एवं युवा प्रत्याशी आशिया खलिक, चुनाव चिन्ह अलमीरा छाप कम संख्या 1 के चुनावी कार्यालय का उदघाटन फीता काटकर अब्दुल खलिक नन्हू, झारखण्ड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी और हाजी मो शकील ने किया. इस मौके पार्षद प्रत्याशी आशिया खलिक ने कहा की जो भी वार्ड 15 मे आपकी समस्याओं का निराकरण करें ऐसे उम्मीदवार को चुने जो आपके सुख दुख मे हमेशा रहे. आशिया खलिक ने कहा की चुनाव सिर्फ पद का नहीं, यह जनता के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। पार्षद प्रत्याशी ने अपना विकास का विजन रखा. उन्होंने चुनावी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वार्ड 15 में कई बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि यदि जनता का समर्थन मिला, तो वे वार्ड की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड 15 को मॉडल वार्ड के रूप मे विकसित करना है.इस मौक़े पर राजकुमार नागवंशी, सौरभ वर्मा, नीतीश साहू, ज्योति विश्वकर्मा, प्रणय कुमार बबलू, हाजी मो शकील, अब्दुल खलिक, इमरोज़ आलम,अफ़रोज़ आलम, आबिद अली, अकीलुर रहमान, मो सरफराज़ हाजी माशूक समेत वार्ड 15 के कई लोग मौजूद थे.








