All India NewsBlogJharkhand News

झारखंड राज्यस्तरीय तीन दिवसीय निःशुल्क बॉन मैरो मैंचिंग टेस्ट में 197 थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों/परिजनों का टेस्ट हुआ… लहू बोलेगा

Share the post

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली एवं शोनित फाउंडेशन के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में दूसरी बार झारखंड राज्यस्तरीय तीन दिवसीय थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया का निःशुल्क बॉन मैरो ट्रांसप्लांट का मैचिंग टेस्ट “एचएलए” स्क्रीनिंग एवं मार्गदर्शन/जनजागरुकता शिविर का आज समापन हुआ। जो लगातार 06 फरवरी से 08 फरवरी 2026 को सुबह से शाम तक चलता रहा। जिसमें झारखंड भर के सभी जिलों समेत बिहार,प.बंगाल,उड़ीसा के भी पीड़ितों/परिजनों का एचएलए टेस्ट हुआ,जिसमें आज 57 थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों एवं परिजनों का टेस्ट हुआ। इन तीन दिनों में कुल 197 पीड़ितों एवं परिजनों का टेस्ट हुआ। थैलेसीमिया पीड़ितों की उम्र 00 से 12 वर्ष एवं सिकल सेल एनीमिया के लिए 00 से 20 वर्ष की उम्र तक के पीड़ितों का निःशुल्क टेस्ट हुआ।

जिसकी रिपोर्ट अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के द्वारा दो महीनें में आएगी,उसके बाद जिनक पीड़ितों का बॉन मैरो मैच होगा उनका ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त पेपर भारत सरकार/सीसीएल/झारखंड सरकार एवं परोपकारी संस्थाओं को आर्थिक सहयोग के लिए हॉस्पिटल के माध्यम से भेजा जाएगा,वहां से सहयोग मिलने के बाद बॉन मैरो ट्रांसप्लांट होगा।यह पूरी प्रक्रिया पांच महीनें की है।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद रांची श्रीमान सुबोधकांत सहाय ने किया,शिविर के मुख्य अतिथि देशव्यापी बॉन मैरो स्पेशलिस्ट एवं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के निदेशक सहित भारत सरकार के बॉन मैरो पैनलिस्ट डॉ गौरव खारिया थे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने किया।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के निदेशक डॉ गौरव खारिया के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ जिसमें अपोलो टीम में रवि रंजन,यशी कुमारी एवं संजय शर्मा शामिल थे और इनका सहयोग करने वाले शोनित फाउंडेशन के चैयरमैन ए. के झा,आशा श्रेष्ठा,अशरफ़ रज़ा,शाहबाज़ अख़्तर, सुमन कुमार साहा,सयैद असद,सयैद शाहनवाज, शिवम कुमार शामिल थे।

थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संजय टोप्पो,देवकी देवी,सोनम कुमारी,प्रगति प्रकाश,
सीमा देवी,फ़रिहाया बिलकिस,तरन्नुम प्रवीण, पंडित अजित मिश्रा,अफ़सर अंसारी,संजय कुमार,सुरंजन बाड़ा, संजय महतो एवं लहू बोलेगा के इंजीनियर रक्तवीर शाहनवाज अब्बास,दिव्यंजनों के विशेष शिक्षक रक्तवीर पॉवेल कुमार,बुलंद अख़्तर,मो जावेद शामिल थे।

…..लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response