All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi Newstechnology

ब्रिटिश पत्रकार मार्क टली का निधन भारत को समझने वाले एक संवेदनशील पत्रकार की दृष्टि का खो जाना है: सुबोधकांत सहाय

Share the post

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भारत में पत्रकारिता की विश्वसनीय आवाज बने ब्रिटिश पत्रकार मार्क टली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि मार्क टली का नाम भारत में पत्रकारिता की विश्वसनीय आवाज के रूप में जाना जाता था। वह भारत में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों के प्रत्यक्षदर्शी रहे। उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग तथ्यपरक व संदर्भ और संवेदना पर आधारित होती थी। इस वजह से भारतीयों के बीच उन्होंने अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली थी। वह बीबीसी से तकरीबन तीन दशक तक जुड़े रहे।
श्री सहाय ने कहा कि वह भारतीय त्योहारों,परंपराओं और भारत के सामाजिक जीवन का हिस्सा बनकर सदैव भारतीय श्रोताओं और पाठकों के बीच रहे। पत्रकारिता जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Response