स्थानीय स्वशासी व्यवस्था को सशक्त करने की सीएम हेमंत सोरेन की पहल सराहनीय : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली मंजूर किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासी व्यवस्था के लिए बनाई गई पेसा नियमावली को राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा स्वीकृति दिया जाना सराहनीय है। श्री सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर यह जता दिया है कि देश के विशेषकर आदिवासी समुदाय के हितों के संरक्षण के लिए वह समर्पित हैं। ग्राम सभा को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल स्वागत योग्य है। पेसा कानून आम जनता तक पहुंचेगा। इससे राज्य में जनजातीय सुशासन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि समुदाय को मजबूत करने में लगे हैं। राज्य में स्वशासन लागू होने से पंचायत स्तर पर विकास के कार्य तेज होंगे।
श्री सहाय ने कहा कि
पूरे देश में 23 और 24 दिसंबर को पेसा दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने 23 दिसंबर के दिन ही पेसा नियमावली को कैबिनेट में स्वीकृति दे दी।
श्री सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडी टेस्ट के सीएम हैं। झारखंड की जनता की भावनाओं के अनुरूप जनहित में श्री सोरेन द्वारा लिए गए उल्लेखनीय निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है।








