All India NewsBlogJharkhand NewsNews

जीपीएस उर्दू खिजुरटोली कांके के छात्रों को स्वेटर मुहैया कराया गया।

Share the post

आज दिनांक 21 दिसंबर को जीपीएस उर्दू खिजुरटोली कांके रांची के छात्रों के लिए बढ़ती व भीषण कपकपाती ठंड को देखते हुए वर्ग केजी से पांचवी तक के 197 छात्रों को सादे समारोह में स्वेटर वितरण किया गया. बीआरपी कृष्ण प्रसाद व सीआरसी धर्मेंद्र कुमार एसएमसी सदस्यों सहित अभिभावकों की उपस्थिति द्वारा छात्रों के बीच स्वेटर वितरण किया गया. कड़ाके व शीतलहरी ठंड जहां वर्ग कक्ष में बिना स्वेटर पहने छात्र ठंड से परेशान थे बच्चों को स्वेटर मिलने से वे काफी खुश थे. छात्रों को स्वेटर मुहैया करने में हाजी अयूब अंसारी नयासराय पंच व जम्हूरियत टाइम्स के संपादक शफीक अंसारी आशीष चौधरी ड्रेस वाला और नसीम अहमद प्रधानाध्यापक सह मुख्य प्रवक्ता अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान एवं कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किया आज के कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद सुभाष उरांव शहजादा शमशाद बेगम कशीदा खातून फिरोजा खातून बलराम साहू नौशाद आलम सलेहा परवीन गुड़िया देवी शबनम परवीन सफीना खातून
कार्यक्रम में शामिल थे।

Leave a Response