मदरसा मदीनतुल उलुम उलातू में दस्तारबंदी 16 को


रांची। कांके प्रखंड के उलातू स्थित मदरसा मदीनतुल उलूम में 16 अक्तूबर को जश्न ए दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें मदरसा के 40 बच्चों को हाफिज ए कुरान की उपाधि दी जायेगी। मदरसा के मोहतमिम हाफिज लुकमान रिजवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्तारबंदी का कार्यक्रम रात 8 बजे के बाद शुरू होगा। शहजादा ए अमीन ए शरीयत मो सलमान रजा खान बरेली शरीफ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कबीर नगर यूपी के मुफती अख्तर हुसैन और पूर्णिया बिहार के शहरयार रजा खान बतौर अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य ओमाए कराम इसमें शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में रांची शहर के अलावा आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

You Might Also Like
अंजुमन चुनाव पर जल्द फैसला लेंगे अंजुमन के अध्यक्ष
अंजुमन इस्लामिया चुनाव पर सस्पेंस, संयोजक के इस्तीफे के बाद आपात बैठक जल्द: मोख्तार रांची, संवाददाता:अंजुमन इस्लामिया, रांची के अध्यक्ष...
जीपीएस उर्दू खिजुरटोली ने प्रभात फेरी निकालकर नामांकन अभियान की शुरुआत की। विद्यालय परिवार कार्यक्रम कर पांचवी के छात्रों को विदाई दी गई।
आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिजूरटोली कांके रांची में अहले सुबह विद्यालय के छात्रों ने...
शो ‘इत्ती सी खुशी’ में शामिल हुईं भूमिका गुरंग, बोलीं– मेरा किरदार आत्मविश्वासी दिखता है, लेकिन भीतर से बेहद जटिल है
मुंबई, सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अब एक दिलचस्प मोड़ लेने जा रहा है, क्योंकि इसमें शामिल हो...
रिटायरमेंट में पक्की आय से होगी जीवनभर कमाई
नई दिल्ली, समय के बदलने के साथ आज लोग पहले से आधुनिक जीवन जरूर जी रहे हैं, लेकिन इसके साथ...







