All India News

सर्वधर्म सद्भावना समिति ने नव पदस्थापित एस एसपी रांची एवं सिटी एसपी रांची को बधाई दी

Share the post

सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम एवं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान के संयुक्त नेतृत्व में सर्वधर्म सद्भावना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के नव पदस्थापित एस एसपी राकेश रंजन एवं सिटी एसपी रांची पारस राणा को बूके,शाल एवं पगड़ी देकर उनका भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर समिति कीओर से मो. इसलाम एवं अकीलुर्रहमान ने समिति द्वारा किए जाने वाले आपसी सौहार्द सम्बंधित कार्यों से अवगत कराते हुए जनहित में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग का अनुरोध किया।एस एसपी रांची राकेश रंजन एवं सिटी एसपी रांची पारस राणा ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों की बातों को गंभीरता से सुना एवं कहा कि रांची वासी सद्भावना की अद्भुत मिसाल है ।हर पर्व त्यौहार में यहां के लोग एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारा कायम रखते हुए हर पर्व को मनाते चले आ रहे हैं जो विभिन्नता में एकता का प्रतीक है।इस आपसी सौहार्द को बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने आपसी सौहार्द कायम रखने हेतु प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान,परवेज आलम, नौशाद आलम, फिरोज अंसारी, सुहैल खान,फरीद खान,मो. अब्दुल्लाह,जसीम हसन,मो.इबरार,मो. कैयूम मुख्य रूप से शामिल थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति रांची
मोब.- 7903259771

Leave a Response