राँची वन विभाग द्वारा पौधारोपण के नाम पर हुई घोटाले पर कार्रवाई के लिए जेएनडी ने राजभवन के समक्ष धरना दी


राँची वन विभाग द्वारा पौधारोपण के नाम पर हुई घोटाले पर कार्रवाई के लिए जेएनडी ने राजभवन के समक्ष धरना दी।
झारखंड नवनिर्माण दल व जंगल बचाओ अभियान समिति राँची द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजभवन के समक्ष पौधारोपण के नाम पर हुई घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करो, पर्यावरण से खिलवाड़ नहीं सहेंगे, जैसे नारे के साथ एक दिवसीय सांकेतिक धरना समिति के वरिष्ठ नेता सुकरा मुंडा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के झारखंड प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि अनगड़ा से नामकुम तक फोरलेन पर पौधारोपण के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला वन प्रमंडल रांची द्वारा किया गया है। बेशर्मी का हद तो तब हो गई जब फोरलेन पर पौधा लगे ही नहीं और रखरखाव के नाम पर एक करोड़ से भी ज्यादा राशि की निकासी कर ली गई, जो रांची के अखबारों में सुर्खियां भी बनी है।

राजधानी में अवस्थित वन प्रमंडल रांची का यह हाल है तो सुदूरवर्ती जिलों में विभाग की क्या स्थिति होगी इससे समझी जा सकती है। श्री सिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग महामहिम राज्यपाल तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची से की है। उन्होंने यह भी कहा है की 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पार्टी द्वारा वन भवन रांची के समक्ष प्रदर्शन व घेराव किए जाने की चेतावनी दी है। जंगल बचाओ अभियान समिति के प्रभारी सुकरा मुंडा ने कहा है कि वन प्रमंडल रांची द्वारा संचालित अन्य विकास योजनाओं में भी भारी भ्रष्टाचार हो रही है, जिसका समिति के द्वारा बहुत जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा। धरने के बाद घोटाले मामले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची को मांग-पत्र दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुकरा मुंडा, प्रेमचंद तिग्गा, सोमा भगत, मांगा उरांव, सोमा मुंडा, देव कुमार काशी, मोहम्मद इस्लाम, आदित्य सिंह, देवमुनि राम, चैना धान, बसंत बड़ाईक, सुनील हीरो, विकी मिंज, समीना खातून के अलावे दर्जनों की संख्या में दल व समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।








