झारखंड के हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू


पहले दिन 2 प्लेन पर 640 हाजी कोलकाता पहुंचे
राँची: पवित्र सफर हज के लिए मक्का गए झारखंड के हज यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरु हो चुका है। मंगलवार को झारखण्ड के 640 हाजी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।

पहला जत्था तड़के सुबह 3:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा जिसमें राँची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका सहित अन्य जिलों के 321 हज यात्री सवार थे। वहीं हाजियों का दूसरा जत्था सुबह 9:15 बजे आया जिसमें झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों के 319 हज यात्री शामिल थे। कोलकाता हवाई अड्डे पर हाजियों के परिवार के साथ ही हज कमिटी के सीईओ आफताब आलम, हज वॉलंटियर मो लतीफ आलम, अरशद जेया, आसिफ इक़बाल, खुर्शीद अनवर, नासिर खान सहित अन्य लोग स्वागत के लिए मौजूद थे। शहर क़ाज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी जब सफर हज से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर मुफ्ती साहब का जबर्दस्त स्वागत हुआ।


You Might Also Like
स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआइआर) को सफल बनाने में सामुदायिक सहभागिता जरूरी : तुषार कांति शीट
*मतदान की शुद्धता के लिए सही मतदाता सूची होना आवश्यक रांची। शहर के जाने-माने समाजसेवी व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के...
होटल रेडिसन ब्लू में दस दिवसीय “पिंड दा बुलावा” फूड फेस्टिवल आज से
*पंजाब के पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाने का अवसर आदिल रशीद संवाददाता रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के रेस्तरां...
ग्राहक सेवा की मिसाल:: वाॅन्डर अर्थ ने सुलझाई परेशान ग्राहक की समस्या
*मामला कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी का रांची। "ग्राहक देवो भव" यानी ग्राहक देवता तुल्य होते हैं। व्यापार में ग्राहकों की संतुष्टि...
दिनभर घर-घर, रातभर ऑनलाइन: वार्ड 16-17 की बीएलओ कर्मी कुजूर निभा रहीं एसआईआर की जिम्मेदारी
oplus_3145728 पूरा परिवार बना सहयोगी, बेटी कॉलेज से लौटकर करती है ऑनलाइन कार्य में मदद रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...







